Jharbhoomi: आजकल हर किसी व्यक्ति को अपनी भूमि की जानकारी जानने की जरूरत पड़ती है। इसकी जानकारी पाने के लिए लोग राजस्व कार्यालय या किसी ऑनलाइन सेंटर में जाते हैं ताकि वह अपने भूमि की जानकारी पा सके इसके अलावा भूमि कर को जमा करने के लिए भी उन्हें नजदीकी राजस्व कार्यालय जाना पड़ता है। इन परेशानियों को देखते हुए झारखंड सरकार द्वारा एक बोतल की शुरुआत की गई है जिसका नाम Jharbhoomi है। इस पोर्टल के माध्यम से झारखंड के सभी लोग अपनी भूमि की जानकारी जमाबंदी लैंड रिकॉर्ड इत्यादि की जानकारी एक ही पोर्टल पर पा सकते हैं।
इस पोर्टल के शुरुआत होने से झारखंड के लोगों को बहुत फायदा मिला है। अब हर कोई व्यक्ति अपनी जमीन का विवरण घर बैठे ही प्राप्त कर सकता है। इस आर्टिकल में हम झारभूमि के बारे में पूरी जानकारी बताएंगे। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि झारभूमि शुरू करने का उद्देश्य क्या है, इसके लाभ क्या है एवं झारभूमि पर अपनी भूमि का विवरण कैसे देखें।
Jharbhoomi Kya Hai
झारभूमि झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक पोर्टल है जहां झारखंड के सभी लोग अपने भूमि का विवरण बहुत आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल पर भू नक्शा जमाबंदी भूमि का विवरण एवं भूमि कर जमा करने की भी सुविधा है। आप घर बैठे बहुत ही आसानी से अपने खाता नंबर और खेसरा नंबर की मदद से अपने भूमि का जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कुछ समय पहले लोगों को अपनी भूमि की जानकारी प्राप्त करनी है या भूमिकर का भुगतान करने के लिए कार्यालय जाने की जरूरत पड़ती थी जहां उनका बहुत समय बर्बाद हो जाता था। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति जमीन खरीद बिक्री करता है तो उसे अपनी भूमि की जानकारी प्राप्त करने के लिए बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन इस पोर्टल की शुरूआत होने से अब किसी व्यक्ति को भी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस पोर्टल पर झारखंड के सभी भूमि की जानकारी उपलब्ध है एवं भूमि कर को भुगतान करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
Read also – Samagra Portal क्या होता है?
झारभूमि पोर्टल की विशेषताएं एवं लाभ
झारभूमि पोर्टल के शुरुआत होने से झारखंड के लोगों को बहुत फायदा हुआ है। यहां पर हमने इस पोर्टल के कुछ विशेषताओं और लाभ के बारे में बताया है।
- झारभूमि पोर्टल की सबसे बड़ी विशेषता है कि अब झारखंड राज्य के लोग घर बैठे ही अपनी जमीन का विवरण पा सकते हैं।
- झारखंड राज्य के सभी प्रकार के जमीनों की भू नक्शा खसरा एवं भूमि विवरण एक ही बोतल पर उपलब्ध है जिससे लोगों को अपनी जमीन की जानकारी एक ही पोर्टल पर मिल जाती है।
- झारखंड राज्य के लोगों को अब किसी भी राजस्व कार्यालय या दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं है। अब वह घर बैठे ही अपने जमीन का ब्यौरा पा सकते हैं।
- झारभूमि पोर्टल को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। अगर आप थोड़ी सी भी इंटरनेट की जानकारी रखते हैं तो आसानी से अपनी जमीन की जानकारी पा सकते हैं।
- झारखंड के लोगों को भूमि कर का भुगतान करने के लिए अब किसी भी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है। इस पोर्टल की मदद से वह घर बैठे ही भूमि कर का भुगतान कर सकते हैं।
- यह पोर्टल सिर्फ झारखंड राज्य के लोगों के लिए ही है लेकिन अगर आपकी कोई जमीन झारखंड में है तो आप भी अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- इस पोर्टल के मदद से आप समय-समय पर अपनी जमीन की जानकारी प्रक्रिया पता कर सकते हैं कि आप की जमीन पर कोई अवैध कब्जा तो नहीं कर रहा है।
झारभूमि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
झारभूमि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से झारभूमि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको झारभूमि पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट पर विजिट करते हैं आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज खुलने के बाद वहां पर आपको ऑनलाइन एप्लीकेशन का लिंक प्राप्त होगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करते ही आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा जिसमें आपसे कुछ जरूरी जानकारियां मांगी जाएगी जैसे कि आपका नाम मोबाइल नंबर पासवर्ड ईमेल ऐड्रेस इत्यादि।
- इन सभी जानकारियों को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा हो जाएगा।
झारभूमि पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें?
अगर आपने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है तो अब आप झारभूमि पोर्टल पर लॉगिन करके अपने भूमि की जानकारी पा सकते हैं। आप निम्न स्टेप को फॉलो करके इस पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।
- इस पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए सबसे पहले आपको झारभूमि की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद आपके सामने ऑनलाइन एप्लीकेशन का विकल्प नजर आएगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
- इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपसे लॉगइन डीटेल्स मांगी जाएगी जो आपको रजिस्ट्रेशन के वक़्त मिला था।
- लॉगइन डीटेल्स डालने के बाद कैप्चा कोड को भरें और लॉगइन बटन पर क्लिक करें।
- इस तरह आप इस पोर्टल पर आसानी से लॉगिन कर सकते हैं।
जमीन का रसीद कैसे देखे झारखंड 2023
झारभूमि पोर्टल की मदद से अपनी जमीन या जमीन का रसीद देखने की प्रक्रिया निम्न है।
- अपने जमीन से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको झारभूमि पोर्टल के ऑफिशल वेबसाइट या झारभूमि एप्लीकेशन को ओपन करना होगा।
- वेबसाइट या एप्लीकेशन खुलने के बाद आपके सामने झारखंड राज्य का नक्शा खुल जाएगा जिसमें सभी जिलों के नक्शा दिए होंगे।
- यहां पर सबसे पहले आप अपने जिला पर क्लिक करें।
- जिला पर क्लिक करने के बाद आप अपने स्थानीय क्षेत्र को सिलेक्ट करके अपनी जमीन का ब्यौरा देख सकते हैं इसके अलावा अपने खाता नंबर और खेसरा नंबर की मदद से भी अपनी जमीन का विवरण देख सकते हैं।
अंतिम शब्द
एक लेख में हमने झारभूमि पोर्टल के बारे में पूरी जानकारी दी है। इस आर्टिकल के द्वारा आप झारभूमि पोर्टल पर अपनी जमीन का विवरण देखने की प्रक्रिया जान सकते हैं। अगर आप इस आर्टिकल से जुड़ी कोई अन्य जानकारी पाना चाहते हैं तो नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।
FAQ
Q. – झारभूमि पोर्टल किस राज्य द्वारा शुरू किया गया है?
ans . – झारभूमि पोर्टल को झारखंड सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस पोर्टल की मदद से झारखंड राज्य के लोग अपनी जमीन का विवरण पा सकते हैं।
Q. – झारभूमि पोर्टल क्या है?
ans. – झारभूमि एक ऐसा होटल है जिसके द्वारा झारखंड राज्य के लोग घर बैठे हैं अपनी जमीन का विवरण पा सकते हैं इसके अलावा भूमि कर को ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
Q. – झारभूमि पोर्टल की हेल्पलाइन नंबर क्या है?
ans. – अगर आप झारभूमि पोर्टल से संबंधित कोई भी जानकारी पढ़ना चाहते हैं तो हेल्पलाइन नंबर +91 0651-2401716 पर संपर्क कर सकते हैं।