Jan Suchna Portal: हमारे देश के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा कई प्रकार की योजनाओं एवं पोर्टल की शुरूआत की जाती है। इन योजनाओं और पोर्टल की मदद से देश और राज्य के नागरिकों को लाभ मिलता है। हाल में ही राजस्थान सरकार द्वारा वहां के नागरिकों के लिए एक बहुत ही बेहतर पोर्टल की शुरुआत की गई है जिसका नाम राजस्थान Jan Suchna Portal है।इस पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य है कि राजस्थान के नागरिकों को सभी तरह के सरकारी योजनाओं का बेहतर और सही समय पर लाभ मिले।
इस पोर्टल के शुरुआत होने से राज्य के सभी नागरिकों को अब किसी भी योजना के बारे में जानकारी पाने या किसी सरकारी कार्य के लिए किसी भी दफ्तर या कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सभी नागरिक घर बैठे ही इस पोर्टल की मदद से सभी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं एवं सभी प्रकार के सरकारी कार्यों को इस पोर्टल की मदद से कर सकते हैं। आज की इस आर्टिकल में हम राजस्थान जन सूचना पोर्टल से संबंधित सभी जानकारियां देंगे। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि राजस्थान जन सूचना पोर्टल क्या है, इसके उद्देश्य क्या है और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया क्या है?
Jan Suchna Portal
राजस्थान Jan Soochna Portal सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी पोर्टल है जिसकी मदद से राजस्थान राज्य के नागरिक सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली योजनाओं एवं अपने क्षेत्र में चल रहे सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा सभी प्रकार के सरकारी कार्य का लाभ इस पोर्टल की मदद से ले सकते हैं। राजस्थान जन सूचना पोर्टल को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित किया गया है। इस पोर्टल पर राजस्थान के लगभग 13 से अधिक विभागों की 40 से अधिक योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है।
इस पोर्टल के शुरू होने से पहले वहां के नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्य को करवाने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ती थी। इसके अलावा सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के बारे में ज्यादा लोगों को पूरी जानकारी नहीं मिल पाती थी। लेकिन अब सभी नागरिक घर बैठे ही अपने राज्य और क्षेत्र में चल रहे सभी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं और इससे सभी प्रकार के सरकारी कार्यों एवं योजनाओं में पारदर्शिता आएगी।
Jan Suchna Portal का उद्देश्य
इस पोर्टल को शुरू करने का राजस्थान सरकार का सबसे बड़ा उद्देश्य है कि राजस्थान के सभी नागरिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में सभी जानकारियां एक ही पोर्टल पर उपलब्ध होता कि हर किसी व्यक्ति को योजना के बारे में जानकारी हो और लाभ मिल सके। इस पोर्टल की मदद से सभी नागरिक अपने क्षेत्र में चल रहे योजनाओं के बारे में भी जान सकते हैं।
जन सूचना पोर्टल के लाभ
जन सूचना पोर्टल की शुरूआत होने से राजस्थान के नागरिकों में खुशी की लहर है क्योंकि इस पोर्टल की मदद से उन्हें कई तरह के फायदे मिले हैं जिनमें से कुछ मुख्य फायदों के बारे में हमने यहां पर बताया है।
- इस पोर्टल का सबसे बड़ा फायदा है कि राजस्थान के नागरिक सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी प्रकार की योजनाओं को घर बैठे अपने मोबाइल पर देख सकते हैं।
- इस पोर्टल पर सभी प्रकार की सेवाएं मुफ्त है। इस पोर्टल को इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई भी शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।
- अगर कोई नागरिक किसी सरकारी विभाग या अधिकारी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज करना चाहता है तो इस पोर्टल पर वह सुविधा उपलब्ध है।
- आप अपने क्षेत्र के वार्ड या पंचायत स्तर पर चल रहे योजनाओं के बारे में भी इस पोर्टल पर जान सकते हैं।
- अगर आपको कोई प्रमाण पत्र बनवाना हो तो इस पोर्टल पर सभी प्रकार के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन की सुविधा उपलब्ध है।
- जिन छात्रों को छात्रवृत्ति की आवश्यकता है वह इस पोर्टल की मदद से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- राजस्थान के नागरिकों को अब किसी भी सरकारी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करने या किसी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है।
- पोर्टल की शुरूआत होने से अब सभी योजनाओं में पारदर्शिता आएगी जिससे विकास दर में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी।
जन सूचना पोर्टल पर उपलब्ध विभागों के नाम
इस पोर्टल पर वैसे तो बहुत सारे विभागों की सुविधाएं उपलब्ध है लेकिन यहां हमने कुछ मुख्य विभागों के बारे में बताया है जो इस पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
ऊर्जा विभाग | खान एवं भूविज्ञान विभाग | ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग |
सहकारिता विभाग | सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग |
प्रशासनिक सूचना विभाग | श्रम एवं रोजगार विभाग | जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग |
राजस्व विभाग | खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग | चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग |
जन सूचना पोर्टल पर आवेदन कैसे करें?
अगर आप जन सूचना पोर्टल पर उपलब्ध किसी भी सर्विस या सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं तो उसके लिए आवेदन करना होता है जिसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको राजस्थान जन सूचना पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट ओपन होने के बाद होम पेज पर आपको स्कीम या सर्विसेज का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- यहां पर आपको बहुत सारी सर्विसेज दिखाई देगी लेकिन जिस सर्विस का लाभ लेना चाहते हैं उस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद उस सर्विस से संबंधित एक आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरना होगा। इसके बाद मांगी गई सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- सभी जानकारियों को भरने और दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा और आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
जन सूचना पोर्टल पर योजनाओं की सूची कैसे देखें?
अगर आप जन सूचना पोर्टल पर उपलब्ध योजनाओं के बारे में जानना चाहते हैं तो निम्न स्टेप्स को फॉलो करके जान सकते हैं।
- योजनाओं की सूची देखने के लिए सबसे पहले जन सूचना पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
- वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
- होममेड खुलने के बाद वहां पर आपको Scheme विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते हैं आपके सामने वर्तमान में चल रही योजनाओं की पूरी सूची आ जाएगी।
जन सूचना पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया
अगर आप किसी भी कार्यालय या अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए थे उसको फॉलो करके आसानी से ही शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
- शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले जन सूचना पोर्टल की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट ओपन होने के बाद होम पेज पर आपको File a Complaint नामक विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें सबसे पहले आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और Send OTP बटन पर क्लिक करना होगा।
- OTP वेरीफिकेशन होने के बाद वहां पर आपसे शिकायतकर्ता के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी और अगर आपके पास कोई दस्तावेज उपलब्ध है तो दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- सभी जानकारियों को भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।
Read also – मैं अपने किसान लाभार्थी की स्थिति कैसे जान सकता हूं?
अंतिम शब्द
इस आर्टिकल में हमने राजस्थान जन सूचना पोर्टल से संबंधित सभी जानकारियां दी है। अगर आप राजस्थान के निवासी हैं और जन सूचना पोर्टल के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पढ़कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। Jan Suchna Portal से संबंधित कोई अन्य प्रश्न पूछने या हमें कोई राय देने के लिए आप हमें कमेंट कर सकते हैं।
FAQ
Q. – जन सूचना पोर्टल किसके द्वारा शुरू किया गया है?
ans. – जन सूचना पोर्टल राजस्थान सरकार द्वारा शुरू की गई है।
Q. – जन सूचना पोर्टल की शुरुआत कब हुई है?
ans. – जन सूचना पोर्टल की शुरूआत 13 दिसंबर 2019 को हुई है।
Q. – जन सूचना पोर्टल पर कितने विभागों की सेवाएं दी गई है?
ans. – इस पोर्टल पर राजस्थान के कुल 115 से अधिक विभागों की सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई है।
Q. – जन सूचना पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर और ईमेल एड्रेस क्या है?
ans. – अगर आप जन सूचना पोर्टल से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या कोई शिकायत करना चाहते हैं तो आप हेल्पलाइन नंबर 18001806127 पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल एड्रेस jansoochna@rajasthan.gov.in पर भी संपर्क कर सकते हैं।