EPDS Haryana: भारत की आधी से ज्यादा आबादी आज भी गरीबी रेखा के नीचे जी रही है। अगर कोई व्यक्ति गरीब हो या अमीर हो लेकिन भोजन की आवश्यकता हर किसी व्यक्ति को होती है। भारत में आर्थिक रूप से कमजोर और गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्ति को सरकार द्वारा कई तरह के लाभ दिए जाते हैं उनमें से एक लाभ राशन कार्ड द्वारा बहुत ही कम कीमत पर राशन उपलब्ध करवाया जाता है। भारत के सभी राज्यों में राशन कार्ड बनवाने के अलग-अलग मापदंड हैं। सभी राज्यों द्वारा नागरिकों को राशन कार्ड प्रदान करने के लिए अलग-अलग पोर्टल की शुरूआत की जाती है।
हाल में ही हरियाणा प्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए EPDS Portal की शुरुआत की है। इस पोर्टल के द्वारा हरियाणा प्रदेश के नागरिक अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं और सरकार द्वारा बहुत ही कम कीमत पर राशन प्राप्त कर सकते हैं।
हरियाणा प्रदेश के लाखों लोगों ने EPDS Portal के द्वारा राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है और आज वह राशन प्राप्त कर रहे हैं। जिन लोगों ने हाल में ही डीपीएस पोर्टल के द्वारा राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था वह ईडीपीएस Haryana Rashan Card list 2023 में अपना नाम देख सकते हैं। EPDS पोर्टल पर सभी लोगों के राशन कार्ड की जानकारी उपलब्ध है।
आजकल कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें EPDS Portal के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। आज के इस आर्टिकल में हम Epds Haryana Portal के बारे में सभी जानकारियां विस्तृत रूप से बताएंगे। इस आर्टिकल में आप जान पाएंगे कि EPDS हरियाणा क्या है और Epds हरियाणा पोर्टल से राशन कार्ड की सुविधा कैसे प्राप्त किया जा सकता है। इन सभी जानकारियों को अच्छी तरह से समझने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
Epds Haryana Portal 2023
यह एक ऐसा पोर्टल है जिसे हरियाणा प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों के राशन कार्ड से संबंधित जानकारियों के लिए बनाया गया है। Epds पोर्टल पर आप राशन कार्ड से संबंधित सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। अगर कोई नागरिक नया राशन कार्ड बनवाना चाहता है या अपने राशन कार्ड से संबंधित जानकारी पाना चाहता है तो Epds हरियाणा पोर्टल पर यह सभी सुविधाएं उपलब्ध है। नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आप इस पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस पोर्टल के द्वारा हरियाणा प्रदेश के नागरिक राशन कार्ड सूची में अपना नाम देख सकते हैं। राशन कार्ड धारकों को अपना राशन कार्ड आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में इस पोर्टल पर आधार सीडिंग की जानकारी भी दी गई है। इसके अलावा राशन कार्ड बनवाने की पात्रता के बारे में भी पूरी जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध है।
राशन कार्ड हरियाणा
राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया सभी राज्य में अलग-अलग होती है एवं अलग-अलग प्रकार के राशन कार्ड होते हैं। हरियाणा में राशन कार्ड बनवाने के लिए किसी व्यक्ति की कुल आय और उनके पारिवारिक स्थिति को देखते हुए बनाया जाता है। जो व्यक्ति मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं या गरीबी रेखा से ऊपर वर्ग में आते हैं उन्हें एपीएल राशन कार्ड दिया जाता है। इसके अलावा जो व्यक्ति आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं उन्हें बीपीएल राशन कार्ड दिया जाता है।
अगर आप राशन कार्ड के बारे में और ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको इस पोर्टल पर और भी बहुत सी जानकारियां देखने को मिलेगी। इसके अलावा हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2023 के बारे में भी इस पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध है।
हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें
अगर आप हरियाणा राज्य के नागरिक हैं तो ईपीडीएस पोर्टल पर आसानी से ऑनलाइन अपने राशन कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर हमने यह ईपीडीएस हरियाणा राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी है जिसके द्वारा आप आसानी से राशन कार्ड लिस्ट 2023 में अपना नाम देख सकते हैं।
- राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सर्वप्रथम आपको खाद्य आपूर्ति विभाग हरियाणा की ऑफिशल वेबसाइट http://hr.epds.nic.in/ पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद वहां पर आपको MIS & Reports का विकल्प दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने रिपोर्ट्स का ऑप्शन दिखेगा जिस पर आप को क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे लेकिन आप को राशन कार्ड के विकल्प पर क्लिक करना है।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपके सामने DFSO wise list खुल जाएगी।
- अब यहां पर आपको अपना DFSO सिलेक्ट करना होगा और इसके बाद अगले पेज पर आपको AFSO सिलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद आपको FPS owner का नाम सर्च करना होगा और आईडी पर क्लिक करना होगा।
- यहां पर आपके सामने लिस्ट आ जाएगी जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं एवं राशन कार्ड नंबर के माध्यम से अन्य जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
- इस पूरी प्रक्रिया के द्वारा आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने राशन कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हरियाणा राशन कार्ड बनवाने की क्या पात्रता होनी चाहिए?
अगर आप हरियाणा राज्य के नागरिक हैं और नया राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों का पालन करना होगा। आइए जानते हैं कि हरियाणा राशन कार्ड बनवाने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए।
- हरियाणा राशन कार्ड बनवाने के लिए आपका हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- अगर आपकी हाल में ही शादी हुई है तो भी आप नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आपके परिवार के सदस्य में कोई नवजात शिशु होने पर उनका नाम भी राशन कार्ड में जोड़ा जाएगा।
- आपके परिवार की वार्षिक आय ₹200000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
हरियाणा राशन कार्ड बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेजों की सूची
अगर आप हरियाणा राज्य के निवासी हैं और राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज उपलब्ध होना चाहिए जिन की सूची यहां पर दी गई है।
- परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
- परिवार के मुखिया के पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- Birth Certificate
- Income Certificate
- Passport Size Photo
Conclusion
इस आर्टिकल में EPDS Portal Haryana के बारे में जानकारी दी गई है। अगर आप हरियाणा राज्य के निवासी हैं और राशन कार्ड लिस्ट 2023 में अपना नाम देखना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए जानकारियों के अनुसार अपना नाम राशन कार्ड सूची में देख सकते हैं। अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो आप अपने मित्रों को या परिवार के सदस्यों के साथ इस आर्टिकल को शेयर कर सकते हैं।
Read also – Dhara Girdawari Report Rajsthan
FAQ
हरियाणा राशन कार्ड लिस्ट 2023 में अपना नाम कैसे चेक करें?
अगर आप हरियाणा राशन कार्ड सूची 2023 में अपना नाम देखना चाहते हैं तो विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऊपर दिए गए जानकारियों को फॉलो करके राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
EPDS हरियाणा की ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
EPDS हरियाणा की ऑफिशियल वेबसाइट http://hr.epds.nic.in/ है।
हरियाणा राशन कार्ड से संबंधित सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
अगर आप हरियाणा राशन कार्ड से संबंधित कोई भी जानकारी पाना चाहते हैं तो हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2087 पर संपर्क कर सकते हैं।