E Kalyan: वर्तमान में बिहार सरकार द्वारा बिहार के नागरिकों के लिए कई प्रकार की योजनाओं की शुरुआत की जाती है लेकिन इन योजनाओं की सही जानकारी सभी लोगों तक आसानी से नहीं पहुंच पाती है। इस समस्या को देखते हुए बिहार सरकार द्वारा एक पोर्टल की शुरुआत की गई है जिसका नाम E Kalyan Portal है। इस पोर्टल पर बिहार सरकार द्वारा सभी प्रकार के सरकारी सुविधाओं, स्कॉलरशिप एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाती है।
E Kalyan Portal की शुरूआत होने से बिहार के नागरिकों को हम आसानी से सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल पाती है। इस पोर्टल के शुरुआत होने से अब लोगों को किसी भी कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस आर्टिकल में हम बिहार E कल्याण पोर्टल से संबंधित सभी जानकारियां साझा करेंगे। हम आपको बताएंगे कि e-kalyan पोर्टल क्या है इसके क्या लाभ और विशेषताएं हैं एवं इस पोर्टल के द्वारा आप कैसे लाभ ले सकते हैं।
E Kalyan Portal
ई कल्याण पोर्टल बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया है कैसा पोर्टल है जिसके द्वारा बिहार के नागरिकों को सभी प्रकार की सरकारी योजनाओं छात्रवृत्ति एवं सभी प्रकार की सरकारी कार्यों की जानकारी मिलती है। इस पोर्टल पर छात्र छात्राओं के लिए कई प्रकार की स्कॉलरशिप की सुविधा उपलब्ध है। वैसे छात्र जो आर्थिक रूप से पिछड़े हैं और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आर्थिक समस्या आ रही है तो इस पोर्टल पर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल पर वह सभी सेवाएं दी गई है जिसे करवाने के लिए हमें सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। E-Kalyan पोर्टल के शुरू होने से भ्रष्टाचार भी कम होने की उम्मीद है।
बिहार कल्याण पोर्टल के द्वारा बिहार के नागरिक सभी प्रकार की सरकारी कार्यों और योजनाओं को एक ही जगह देख सकते हैं इससे यह फायदा होगा कि उन्हें अलग-अलग योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और किसी प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के लिए अलग-अलग पोर्टल पर विजिट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ना ही उन्हें किसी कार्यालय जाने की जरूरत पड़ेगी। वर्तमान में ई कल्याण पोर्टल द्वारा बिहार के लाखों लोगों को लाभ पहुंच रहा है।
बिहार ई कल्याण पोर्टल पर आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेजों की सूची
इस पोर्टल पर उपलब्ध किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जिन की सूची नीचे दी गई है।
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (माता या पिता का)
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- ईमेल एड्रेस
- पासपोर्ट साइज फोटो
- दसवीं कक्षा की मार्कशीट
- 12वीं कक्षा की मार्कशीट
- मूल प्रमाण पत्र
बिहार ई कल्याण पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने की पात्रता
अगर आप e kalyan पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि सरकार द्वारा इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए कुछ मापदंड और पात्रता है जो आपको पूरी करनी होगी। यहां हमने कुछ मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया है जो पूरी करने पर ही आप इस पोर्टल का लाभ ले सकते हैं।
- बिहार ई कल्याण पोर्टल का लाभ लेने के लिए आवेदक को बिहार का स्थाई निवासी होना जरूरी है।
- इस पोर्टल पर जितनी भी सुविधाएं दी गई है उनका लाभ लेने के लिए उनसे संबंधित सभी दस्तावेज आपके पास उपलब्ध होने चाहिए।
- अगर आप एक छात्र हैं और इस पोर्टल के द्वारा स्कॉलरशिप प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको बिहार राज्य के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त प्रमाण पत्र दिखाना होगा।
- इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी प्रकार की सेवाओं का लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
ई कल्याण छात्रवृत्ति के लिए कौन योग्य है?
अगर आप बिहार राज्य के स्थाई निवासी हैं तो इस पोर्टल की मदद से स्कॉलरशिप प्राप्त कर सकते हैं। यहां पर हमने कुछ मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया है जो छात्रवृत्ति पाने के योग्य होते हैं।
- इस पोर्टल की मदद से छात्रवृत्ति केवल अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को दी जाती है।
- स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले हैं छात्र या छात्रा के परिवार की औसत सालाना इनकम ₹300000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आपके पास किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या संस्थान से प्राप्त मूल प्रमाण पत्र होने चाहिए। अगर आपने 10वीं पास कर लिया है तभी आप स्कालरशिप पाने के योग्य होते हैं।
Read also – राजस्थान में जन सूचना पोर्टल की शुरुआत कब हुई?
ई कल्याण पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं एवं योजनाओं के नाम
बिहार सरकार द्वारा इस पोर्टल पर लोगों की सुविधाओं से संबंधित सभी प्रकार की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई है। यहां पर हमने कुछ मुख्य सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की सूची दी है जिसका लाभ आप उठा सकते हैं।
- परवरिश योजना
- बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
- एड्स पीड़ित कल्याण योजना
- अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास अनुदान योजना
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना
- स्वच्छ बिहार अभियान
- समेकित बाल विकास सेवा
- अल्पसंख्यक छात्रावास अनुदान योजना
- तलाकशुदा महिलाओं के लिए सहायता योजना
- मुख्यमंत्री मेधावी योजना
- विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना
- शिक्षा विभाग
- आपदा प्रबंधन विभाग
- समाज कल्याण विभाग
- ग्रामीण विकास विभाग
- श्रम संसाधन विभाग
बिहार e-kalyan सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका
ई कल्याण पोर्टल पर सभी नागरिकों के लिए सेवाएं उपलब्ध है। अगर आप इस पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको सर्वप्रथम आवेदन करना होगा जिसकी प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार e-kalyan की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको बहुत सारी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में देखने को मिलेगा।
- इनमें से जिन सेवाओं का लाभ आप लेना चाहते हैं और उनके लिए आवेदन करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
- यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें उस योजना से संबंधित सभी दिशानिर्देश देखने को मिलेंगे।
- सभी दिशा निर्देशों को पढ़ने के बाद नीचे दिए गए रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें मांगी गई सभी जानकारियों को भरना होगा और रजिस्टर बटन पर क्लिक करना होगा।
- रजिस्टर बटन पर क्लिक करते ही आपका आईडी और पासवर्ड जनरेट हो जाएगा।
- अब आपको इस आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लेना है और लॉग इन करने के बाद आपको एक आवेदन फॉर्म प्राप्त होगा।
- आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक भरना होगा और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- सभी जानकारियों को भरने और दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद पुनः चेक कर लें।
- अगर सभी जानकारियां सही है तो सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
अंतिम शब्द
इस लेख में हमने बिहार e-kalyan पोर्टल से संबंधित सभी जानकारियां दी है। इस आर्टिकल को पढ़कर आप इस पोर्टल से संबंधित सभी जानकारियां आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। हम आशा करते हैं कि आपको बिहार ई कल्याण पोर्टल के बारे में जानकारियां प्राप्त हो गई होगी। अगर आप इस पोर्टल से जुड़ी कोई और जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं या हमें कोई राय देना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं।
FAQ
बिहार ई कल्याण पोर्टल क्या है?
यह एक ऐसा पोर्टल है जहां पर बिहार के नागरिकों को सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी मिलती है एवं सभी प्रकार के सरकारी कार्यों को ऑनलाइन एक ही पोर्टल पर किया जा सकता है।
ई कल्याण पोर्टल पर कितने विभाग शामिल है?
वर्तमान में इस पोर्टल पर लगभग 13 से अधिक विभाग शामिल है और उन सभी विभागों का लाभ नागरिकों को दिया जा रहा है।
बिहार e-kalyan पोर्टल को शुरू करने का क्या उद्देश्य है?
इस पोर्टल को शुरू करने का बिहार सरकार का उद्देश्य है कि बिहार के नागरिकों को सभी योजनाओं की जानकारी समय पर मिले एवं सभी योजनाओं में पारदर्शिता हो। इसके अलावा सभी छात्र आसानी से एक ही पोर्टल पर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।